गढ़वा : भाभी-देवर के अवैध संबंध बने हत्या की वजह! पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की रची साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

Garhwa: Illicit affair between sister-in-law and brother-in-law leads to murder! Plot hatched to stage it as a suicide by hanging the body from a tree; police solve the case.

गढ़वा। पुलिस जिसे आत्महत्या मान रही थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वो हत्या निकला। झारखंड के गढ़वा जिले में पेड़ से लटका मिला एक शव हत्या का मामला निकला। दरअसल चिनिया थाना क्षेत्र के पाल्हे स्थित पत्थरपनिया जंगल में 50 वर्षीय गोला कोरवा का शव गले में गमछा बंधा हुआ मिला था। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, मृतक की हत्या उसके भाई और पत्नी ने कथित तौर पर मिलकर की थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीम में पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम, चिनिया थाना प्रभारी बिक्कु कुमार रजक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के भाई नारायण कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने अपनी भाभी संकल्पतिया देवी के साथ कथित अवैध संबंध होने की बात स्वीकार की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन गोला कोरवा ने दोनों को जंगल में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने और सबूत मिटाने की नीयत से शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटका दिया गया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे।

 

 

पुलिस का यह भी कहना है कि पूछताछ के दौरान संकल्पतिया देवी ने भी हत्या में अपनी कथित संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close