Gold and Silver Rate Today: सोना-चांदी के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा रेट

Gold and Silver Rate Today: There is no change in the price of gold and silver today, know the latest rates

सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको आज के भावों के बारे में जान लेना चाहिए. अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या फिर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है. BankBazaar.com के मुताबिक आज यानी 18 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव  8,795 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 9,235 रुपये है. यहां हम आपको भोपाल-इंदौर में सोने-चांदी के ताजा भाव बताने जा रहे हैं.

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी भोपाल में कल यानी शनिवार को 22 कैरेट सोना  87,950  रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 92,350 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था. वहीं आज यानी रविवार 18 मई को सोने की कीमत स्थिर है. 22 कैरेट सोने का भाव 87,950 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव  92,350 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

इंदौर में सोने का भाव

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंदौर में सोने का भाव- 22 कैरेट सोने का भाव- 87,950 (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव- 92,350 (प्रति 10 ग्राम)

भोपाल में चांदी की कीमत

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव स्थिर हैं. बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक शनिवार को भोपाल में चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं आज रविवार को 1,08,000 रुपये पर बिकेगी.

इंदौर में चांदी की कीमत

 

इंदौर में चांदी का भाव 1,08,000  रुपये प्रति किलो है. 1 ग्राम का भाव  108 रुपये है.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

 

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं. कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

 

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

Related Articles

close