बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला : BPSC परीक्षा एक दिन और एक ही पाली में ली जाएगी

पटना : 67वीं बीपीएससी के अभ्यर्थियों के बुधवार को हुए हंगामे के बाद आखिरकार उनके लिए खुशखबरी आ ही गई। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की समस्या पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद के साथ गुरुवार को बैठक की। इस दौरान छात्र के हित को देखते हुए बातचीत के बाद निर्णय लिया गया की परीक्षा एक दिन और एक ही पाली में ली जाएगी।

सीएम को पूरी स्थिति से कराया गया अवगत

बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने पूरी स्थिति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराया। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने सभी जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद इस संदर्भ में निर्णय लिया गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पूर्व की तरह एक दिन एवं एक पाली में ही ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

https://twitter.com/IPRD_Bihar/status/1565252495034634242?t=k-CeJSO4bi5_6iLESFhWdw&s=19

कल पटना में हुआ था जोरदार हंगामा

बता दें कि, 67 वी बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने बीते बुधवार को पटना की सड़कों पर जोरदार हंगामा किया था। पेपर लीक के बाद 67वी बीपीएससी की पीटी परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद नई तारीखों का ऐलान हुआ। लेकिन पैटर्न बदल दिया गया। अभ्यार परसेंटाइल सिस्टम और दो पालियों में होने वाले परीक्षा का विरोध करने लगे। इसी को लेकर बुधवार को सड़कों पर उतरे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान बीपीएससी अभ्यार्थियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसलिए आज नीतीश कुमार के साथ हुई बैठक के बाद पहले की तरह परीक्षा आयोजित करने पर फैसला लिया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close