रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : धनबाद-पारसनाथ रूट पर 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन…मिनटों में तय करेगी दूरी

Great news for railway passengers: High-speed train will run at a speed of 160 km on Dhanbad-Parasnath route... will cover the distance in minutes

दिल्ली से हावड़ा के बीच 160 किमी की अधिकतम रफ्तार वाली हाईस्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी है.यह ट्रेन झारखंड के गिरिडीह और धनबाद जिले से होकर गुजरेगी. इस सिलसिले में शुक्रवार को सुबह तकरीबन 11 बजे दीन दयाल उपाध्याय अथवा मुगलसराय जंक्शन से गया और पारसनाथ के रास्ते धनबाद तक अप और डाउन ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन का 160 किमी की स्पीड पर ट्रायल होगा.

यह ट्रेन दोपहर 3 बजे धनबाद पहुंचेगी. वहीं अप लाइन पर इस ट्रेन का परिचालन शाम 4 बजे होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रायल के दौरान ट्रेन में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक छतरलाल सिंह, धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे.

गौरतलब है कि इस रूट पर सभी रेलवे क्रॉसिंग को बंद करके पटरी के किनारे कंक्रीट की दीवार लगाई गयी है ताकि पटरी पर ट्रायल के दौरान कोई जानवर, इंसान या वाहन ने पहुंच जाए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि इसी रूट पर दूरंतो, राजधानी और वंदेभारत सहित कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close