शिक्षकों के लिए खुशखबरी : मिलेगा एमएसीपी का लाभ, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार : शिक्षको के लिए खुशखबरी है। बिहार के प्रारंभिक स्कूलों, शिक्षकों और प्रधानाध्यापक को एमएसीपी 2010 के तहत वित्तीय लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग ने इस संबध में आदेश जारी कर दिया है। इस स्कीम के बाद प्रारम्भिक स्कूलों के शिक्षको, प्रधानाध्यापकों को भी दूसरे राज्य कर्मी व मध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की तरह 10,20 या 30 वर्ष की सेवा पूरी कर लेने पर पहला दूसरा व तीसरा वित्तीय उन्नयन प्राप्त होगा। विभाग ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस संदर्भ में पहले जारी किए गए संकल्प के मुताबिक इस आदेश का पालन कराया जाय।

दो लाख से अधिक शिक्षकों को वित्तीय लाभ

शिक्षा विभाग के इस आदेश से करीब दो लाख से अधिक शिक्षकों को वित्तीय लाभ होगा। इस योजना से प्रोमोशन की जगह वित्तीय ग्रेड में प्रोमोट किया जाता है। इस तरह शिक्षक की पोस्ट नहीं बढ़ती, लेकिन उसके वेतन में एक नियमित अंतराल में इजाफा होता रहता है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक वित्त विभाग के परामर्श के बाद शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रेड पे का लाभ मिल सकेगा

वित्त विभाग की अनुशंसा के बाद जारी विभागीय आदेश में कहा गया है कि वैसे शिक्षक, जिनकी सेवा 1 जनवरी 2009 के पूर्व तक 10 वर्षों में पूरी हो जाती है और वित्तीय उन्नीयन की सुविधा एक सितंबर 2011 को दी गयी, तो उसी तिथि से ग्रेड पे का लाभ हासिल हो सकेगा। इसी तरह ऐसे शिक्षक जिनकी सेवा 20 साल हो गयी और उन्हें द्वितीय उन्नयन की देय वास्तविक लाभ एक सितंबर 2011 से ही मिलेगा। इसी तरह तीस साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ हासिल होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close