झारखंड में खुशखबरी: दिवाली के पहले खाते में पहुंचेगी मंईया सम्मान योजना की राशि, जानिये किस डेट को आयेगा पैसा, इन जिलों में …

Good news in Jharkhand: Maiya Samman Yojana amount will reach the account before Diwali, know on which date the money will come, in these districts...

Jharkhand Maniya SammanYojna । दिवाली-छठ पर हेमंत सरकार राज्य के लोगों पर मेहरबान है। एक तरफ जहां कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढोत्तरी का ऐलान किया गया है, तो वहीं अक्टूबर महीने की एडवांस सैलरी भी कर्मचारियों को दी जा रही है। इस बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने दीपावली के पहले राज्यवासियों को बड़ी सौगात दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 51 लाख 04 हजार 168 लाभुकों के खातों में अक्टूबर माह की राशि भेजने का निर्णय सरकार ने ले लिया है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के निदेशक विजय सिन्हा ने बताया कि सभी जिलों के ट्रेजरी को राशि उपलब्ध करा दी गई है और शुक्रवार से राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने इसके लिए कुल 1,276 करोड़ 4 लाख 20 हजार रुपये जिलों को जारी किए हैं। यह रकम जिलेवार ट्रेजरी के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंशा है कि राज्य की माताओं और बहनों को त्योहारों से पहले आर्थिक राहत दी जाए ताकि वे खुशी के साथ त्यौहार मना सकें।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हर त्यौहार से पहले सरकार का तोहफा

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत वृद्ध, विधवा और दिव्यांग महिलाओं को मासिक पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है। खास बात यह है कि हेमंत सरकार ने इस योजना की किस्त को पूरी तरह अपडेट कर दिया है। अब हर महीने समय पर राशि ट्रांसफर की जा रही है और त्योहारों के मौके पर विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

 

इससे पहले भी सरकार ने रक्षा बंधन, करमा पूजा और दुर्गा पूजा से पहले किस्त जारी की थी। अब दीपावली के मौके पर भी यह परंपरा जारी रखी गई है। इससे लाखों परिवारों में खुशहाली का माहौल है और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिला है।

जिलावार लाभुकों की संख्या

राज्य के सभी 24 जिलों में योजना के लाभुकों को राशि भेजी जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा लाभुक गिरिडीह जिले में 4,52,354, दूसरे स्थान पर रांची में 3,86,559, तीसरे स्थान पर धनबाद में 3,57,577, चौथे स्थान पर पलामू में 3,50,993, और पांचवें स्थान पर बोकारो में 3,34,253 लाभुक हैं।वहीं, सबसे कम लाभुकों की संख्या सिमडेगा जिले में 88,606 दर्ज की गई है।

 

जिला अनुसार प्रमुख आंकड़े

• रांची – 3,86,559 लाभुक

• गिरिडीह – 4,52,354 लाभुक

• धनबाद – 3,57,577 लाभुक

• पलामू – 3,50,993 लाभुक

• बोकारो – 3,34,253 लाभुक

• दुमका – 2,05,209 लाभुक

• देवघर – 2,45,172 लाभुक

• हजारीबाग – 2,60,200 लाभुक

• पश्चिम सिंहभूम – 1,88,040 लाभुक

• पाकुड़ – 1,68,060 लाभुक

Related Articles

close