सरकारी नौकरी: बस कुछ घंटे बचे हैं, 7500 पदों पर इस तरह से करें आवेदन, जानिये आवेदन भरने का सबसे आसान तरीका

Government job: Only a few hours are left, apply for 7500 posts in this way, know the easiest way to fill the application

Sarkari naukari : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग में कई पदों पर भर्तियां निकली है। आवेदन की आज ही अंतिम तिथि है। अगर आप चूक गये तो प्रतियोगिता की दौड़ से बाहर हो जायेंगे। दरअसल बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फार्मासिस्ट, डेंटिस्ट, ड्रेसर और जनरल मेडिकल ऑफिसर के 7500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भर्ती का विवरण

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा विभिन्न मेडिकल और हेल्थ सेक्टर से जुड़े पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in/recruitment पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

रिक्त पदों का ब्योरा

पद का नाम कुल पदों की संख्या

फार्मासिस्ट 2473

ड्रेसर 3326

डेंटिस्ट 808

जनरल मेडिकल ऑफिसर 667

 

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि: 8 अप्रैल 2025

⏰ समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें, अंतिम तिथि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

न्यूनतम आयु सीमा

• फार्मासिस्ट: न्यूनतम 18 वर्ष

• ड्रेसर: न्यूनतम 18 वर्ष

• डेंटिस्ट: न्यूनतम 21 वर्ष

• जनरल मेडिकल ऑफिसर: न्यूनतम 21 वर्ष

(अधिकतम आयु सीमा व आरक्षण से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।)

 

ऐसे करें आवेदन

1. btsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर “Recruitment” टैब पर क्लिक करें।

3. संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

4. नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।

5. लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

7. पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

Related Articles

close