झारखंड में सरकारी काम होंगे करप्शन फ्री…भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं !

झारखंड में जितनी रफ्तार से भ्रष्टाचारी बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी से एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के एक्शन बढ़ रहे हैं.आए दिन कोई न कोई भ्रष्ट अधिकारी रंगे हाथों एसीबी की टीम द्वारा पकड़ा जा रहा है. अब झारखंड में डीजीपी भी भ्रष्टाचारियों को लेर एक्शन मोड में हैं.

शिकायत के लिए नंबर किया गया जारी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आम लोगों से यह अपील की है कि वह भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों की शिकायत करें पीड़ित का नाम गुप्त रखकर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.
झारखंड के वैसे सरकारी दफ्तर जहां रिश्वत लेने देने की आशंका होती है उन तमाम दफ्तरों में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन बोर्ड लगाए जाएंगे. अगले एक सप्ताह के भीतर हेल्पलाइन बोर्ड दफ्तर में लगा दिए जाएंगे. बोर्ड पर हेल्पलाइन नंबर लिखा रहेगा जिस पर आम लोग रिश्वतखोरी की शिकायत कर पाएंगे. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया की कोई भी आम इंसान घूसखोर की जानकारी बिना किसी डर के फोन पर दे सकता है. इसके लिए 9431105678, 06512710001 या 1064 पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है.

डीजीपी ने लोगों से की अपील

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के डीजीपी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें बहुत आती हैं, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ने के लिए कोई सामने नहीं आता. ऐसे में जरूरी है कि लोग सिर्फ शिकायत ना करें बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाने के लिए सामने आए. सूचना देने वाले व्यक्ति को पूरी तरह से पर्दे के पीछे रखा जाएगा.की है कि वह भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों की शिकायत करें पीड़ित का नाम गुप्त रखकर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close