दादी भाग गयी प्रेमी संग: बुढ़ापे में जबां हुई मोहब्बत, पोते के उम्र के प्रेमी संग दादी हो गयी फरार, बेटे ने कराया FIR

Old Lady Love Affair: दिल का क्या है…वो तो कहीं भी, किसी पर भी आ जाता है। जैसे की एक दादी अम्मा का अपना पोते के उम्र के प्रेमी पर आ गया। 60 की उम्र में जब मोहब्बत जबां हुई, तो दादी ने भी घर के बंधन लांघने में देरी नहीं की। मामालू यूपी के कानपुर का है, जहां दादी बन चुकी एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई।

प्रेमी की उम्र 30 साल है जबकि महिला 60 साल की बताई जा रही है। बदनामी के डर से घरवालों ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है। रविवार को सास-बेटे ने थाने में शिकायत की। बताया-‘उनको शर्म नहीं आती है, तीन बच्चे और एक नाती है। इसके बाद भी एक लड़के साथ फरार हो गई। अब वो मेरे घर आई भी तो मैं उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करुंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दहलीज पर एक कदम नहीं रखने दूंगी।’ बजरिया इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद का मामला है।’ फूल कारोबारी का बेटे के मुताबिक, करीब आठ साल पहले मां शीला आशू नाम के लड़के के साथ भागी थीं। फिर कुछ समय बाद घर आ गईं थीं। मेरे भइया के एक बेटा भी है।

अब मां अमित नाम के लड़के के साथ फरार हुईं हैं। मां को पिता नहीं दिखते उनकी भावनाएं नहीं दिखती। ऐसे में अगर वो डायवोर्स की बात कर रही है, तो फिर वो डायवोर्स ले ही लें। यही पूरे परिवार के लिए बेहतर होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना कानपुर के पी रोड इलाके की है, जहां एक फूल कारोबारी का परिवार रहता है. परिवार में कारोबारी, उनकी पत्नी, तीन बच्चे और एक पोता शामिल हैं. कारोबारी की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू अपने प्रेमी के साथ भाग गई है. सास ने कहा, “हमने उसे समझाने और वापस लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अब उसे घर में कभी वापस नहीं आने देंगे. उसकी वजह से समाज में हमारी नाक कट गई है।

पहले भी कर चुकी है ऐसी हरकत  

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कारोबारी के बेटे ने खुलासा किया कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी मां इस तरह घर छोड़कर गई हैं. करीब आठ साल पहले भी महिला एक व्यक्ति के साथ भाग गई थीं. हालांकि, कुछ समय बाद वह घर लौट आई थीं. बेटे ने बताया, अब दूसरे लड़के के साथ फरार हो गई हैं. उन्होंने न तो पिता की परवाह की और न ही परिवार की. अगर वह तलाक चाहती हैं, तो बेहतर होगा कि यह मामला यहीं खत्म हो जाए. इससे परिवार को शांति मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close