गुमला : पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, उपनिरीक्षक के पद पर थे तैनात

गुमला : जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ जवान की सोमवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. मृतक की पहचान धीरा सिंह रावत के रुप में की गई है. राजस्थान के अजमेर निवासी जवान सीआरपीएफ के 158 बटालियन में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे.

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की शाम उपनिरीक्षक (जीडी) धीरा सिंह रावत का ऑप्स ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब होने के कारण अचानक बेहोश होकर गिर गए. आनन फानन में हॉस्पीटल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बिसुनपुर स्थित सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. मृत जवान के शव को उनके गृह जिला भेजने की तैयारी की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close