झारखंड : गिरिडीह में मिला महिला का अधजला शव: उस ‘साड़ी’ में छिपा है कातिल का सुराग? पुलिस की उलझी गुत्थी!

A woman's half-burnt body was found in Giridih: Is the clue to the murderer hidden in that 'sari'? A police puzzle!

झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेको पश्चिमी पंचायत में उस समय सनसनी फैल गई, जब बंगाली पुल के पास एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ। शव जिस स्थान पर मिला है, उसके पास से रेलवे लाइन भी गुजरती है। करम्बा जंगल के सुदूर और सुनसान इलाके में इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम और बगोदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटनास्थल के चारों ओर राख फैली हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला को उसी स्थान पर जलाकर उसकी हत्या की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत महिला का शव साड़ी में लिपटा हुआ था और काफी हद तक जला हुआ है। शव की स्थिति इतनी खराब है कि फिलहाल महिला की उम्र और पहचान कर पाना संभव नहीं हो सका है। पुलिस को आशंका है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के क्षेत्रों में अब तक किसी महिला या युवती के लापता होने की कोई सूचना नहीं मिली है। जिस स्थान पर शव मिला है, वह पूरी तरह सुनसान है, जिससे अपराधियों के लिए घटना को अंजाम देकर फरार होना आसान हो गया होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close