महिला कर्मचारी की अर्धनग्न लाश मिली, रेलवे क्वार्टर के कमरे में संदिग्ध हालत में पड़ी थी लाश, कमरे में थे दस्ताने और बिजली तार, पुलिस कर रही है जांच

समस्तीपुर। महिला रेलवे कर्मचारी का शव मिला है। अब ये हत्या है या फिर कुछ और…पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है। घटना समस्तीपुर के शहर के माधुरीचौक रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 13 की है। महिला रेलकर्मी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी है। महिला रेलवे यांत्रिक कारखाना की टेक्निशियन के पद पर काम करती थी। महिला का नाम मिनता देवी है, वो मोकामा दरियापुर की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक मिनता अपने पति की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर रेलवे यांत्रिक कारखाने में नौकरी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक वो अपनी बेटी के साथ रहती थी, लेकिन घटना के वक्त उसकी बेटी नहीं थी। सुबह से दोपहर तक जब कमरा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो कमरे का गेट खुला हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली नजर में लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर मेडिकल दस्ताना, तार आदि जब्त किया गया है। आसपास के लोग भी ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के गर्दन पर पीले रंग का शॉल लपेटा हुआ है। वह अर्धनग्न अवस्था में बेड पर पड़ी थी। सामने के कमरे में बेड पर कुर्सी पड़ा था। वहीं टेबल पर दो मेडिकल दस्ताना भी पड़ा हुआ था। बिस्तर पर लपेटा हुआ तार भी पड़ा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close