रांची में सेक्स रैकेट : सेक्स रैकेट का ऐसे हुआ भंडाफोड़, गंदा काम करते 6 लड़कियां समेत 10 गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियों सहित 10 को हिरासत में लिया है। रांची एससपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमन ने अपनी टीम के साथ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित अर्बन रिट्रीट नाम के गेस्ट हाउस में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियां और 4 पुरुषों को पकड़ा है।

जानकारी के अनुकार पकड़ी गयी अधिकतर लड़कियां बंगाल की रहने वाली हैं. होटल संचालकों की मदद से उन्हें होटल में रख कर वहां ग्राहक बुला कर देह व्यापार करवाया जा रहा था. गेस्ट हाउस में छापा मारने से पूर्व पुलिस की टीम देर रात तक रेकी करती रही. इस दौरान गेस्ट हाउस में लगातार लड़कियों का आना जाना लगा हुआ था. ग्राहक भी आ जा रहे थे. पुख्ता सूचना के बाद सिटी डीएसपी ने छापेमारी कर मौके से ही सभी लडकियों को पकड़ा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close