हैवान हेडमास्टर : कई स्कूली बच्चियों को बना चुका था हवस का शिकार, छुट्टियों में भी आता था स्कूल, फिर बच्चियों के साथ करता था रेप, बनाता था न्यूड वीडियो

डूंगरपुर। राजधानी में एक शिक्षक की ऐसी करतूत सामने आयी है, कि सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जायेंगे। स्कूल के हेडमास्टर ने एक-दो नहीं आठ-आठ स्कूली बच्चियों के साथ रेप किया। रेप के बाद उन मासूमों का नंगी तस्वीर भी ले ली। पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को मौत की सजा दिलाने की कोशिश में हैं। आरोपी हेडमास्टर की 3 जून को गिरफ्तारी हुई थी। अब आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ चालान पेश करने की तैयारी में पुलिस है।

हैवान हेडमास्टर का नाम रमेश चंद्र कटारा है। 55 साल का ये दरिंदा स्कूल में ही छुट्टियों के बाद छोटी-छोटी स्कूली बच्चों से रेप करता था। अब 8 बच्चियों से रेप मामले में पुलिस चालान पेश करने जा रही है। स्कूल के हेड मास्टर की हैवानियत का मामला 31 मई को सामने आया था। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी के बाद भी आरोपी हेड मास्टर स्कूल में पढ़ने वाली 8 से 12 साल की मासूम बच्चियों को स्कूल बुलाता था। आरोपी पोर्न मूवी देखता था और इसके बाद बच्चियों को कमरे में ले जाकर उनके साथ रेप करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यही नहीं आरोपी हेडमास्टर छोटी बच्चियों को स्कूल से दूर ले जाकर भी हैवानियत करता था। बच्चियों को मगरमच्छ से कटवाने की धमकी देकर वो अस्मत लूटता था। मामला का खुलासा तब हुआ, जब एक बच्ची ने अपने घर में पेट दर्द की शिकायत की। बच्ची ने बताया कि यूरिन की जगह पर जलन हो रही है। जब उसकी मां ने देखा तो अंदरूनी अंगों पर जख्म नजर आए। जब मां ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने हेड मास्टर की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद मामला खुला तो 8 बच्चियां सामने आयी।

31 मई को ग्रामीणों ने हेड मास्टर रमेश चंद्र कटारा के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दी थी। लोगों ने बताया कि स्कूल में छुट्टियों के बाद भी हेड मास्टर लड़कियों को खेलने और कार्यक्रम करवाने के बहाने बुलाता और रेप करता था। पुलिस ने 3 जून को आरोपी हेड मास्टर रमेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया था। मामला पुलिस में आने के बाद रमेशचंद्र कटारा ने मोबाइल से बच्चियों के न्यूड फोटो डिलीट कर दिए थे। पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट के साथ इन न्यूड फोटो को भी चालान रिपोर्ट के साथ जोड़ दिया है, जिसे 24 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close