हिम्मत तो देखिये! दारोगा से ही पिस्टल-मोबाइल लूट ले भागे बदमाश, फिर पुलिस से हो गयी बदमाश की मुठभेड़, पुलिस ने इलाके में…

The audacity! Miscreants snatched a pistol and mobile phone from a Sub-Inspector and fled; a confrontation with the police ensued, and the police...

Police News। अपराधियों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो गये हैं। अब तक बदमाश पुलिस से ही लूटपाट करने लगे हैं। इस घटना को लेकर पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गयी। ये घटना बिहार के खगड़िया जिले की है, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दारोगा से सरकारी पिस्टल और मोबाइल लूटकर फरार होने वाले बदमाशों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वाहन जांच के दौरान दारोगा पर हमला

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, बेलदौर थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की जा रही थी। तभी तीनों आरोपियों ने पुलिस टीम से हाथापाई शुरू कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि बदमाशों ने मौके पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) के साथ मारपीट की और उनकी सरकारी पिस्टल व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर डीएसपी, डीआईयू (DIU) और बेलदौर थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया।

 

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, पैर में लगी गोली

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को लेकर लौटते समय सकरोहर-कुर्बान प्रधानमंत्री पथ पर रांकि बासा के पास उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने और पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की।पुलिस ने पहले आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। आरोप है कि नहीं मानने पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

आरोपी की पहचान, दो साथी अब भी फरार

घायल आरोपी की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बान गांव (वार्ड नंबर-4) निवासी अखिलेश कुमार, पिता लालो सदा के रूप में हुई है। उसके दो साथी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो खोखे बरामद किए हैं। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close