झारखंड : धनबाद के इस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया 35 लाख का जुर्माना…जानिए क्या है वजह?

Jharkhand: Health department imposed a fine of 35 lakhs on this hospital in Dhanbad... know the reason?

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने धनबाद के असर्फी हॉस्पिटल पर 35 लाख का जुर्माना लगाया है. इसके पीछे वजह बताई जा रही है.

आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी. बता दें कि जुर्माने की राशि आयुष्मान में गड़बड़ की गई राशि का पांच गुना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जुर्माने की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

जुर्माने को लेकर असर्फी प्रबंधन ने क्या कहा?

इधर, असर्फी प्रबंधन ने इस मामले में आयुष्मान के इंश्योरेंस एजेंसी के प्रतिनिधियों पर गलत रिपोर्ट करने का आरोप लगाया है. प्रबंधन का कहना है कि 20 महीने से आयुष्मान के तहत काम कर  रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयुष्मान के तहत हार्ट की कई सर्जरी की गई. चार करोड़ रुपय का क्लेम किया गया. इसके 25 लाख रुपये काटे गए. 30 लाख रुपये टीडीएस कट चुका है. विभाग पर अभी भी 1.64 करोड़ रुपय बकाया है. अब क्लेम को गलत बताकर जुर्माना लगाया जा रहा है. यहीं नहीं जुर्माने को तीन से पांच गुणा कर दिया गया.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही असर्फी अस्पताल में आयुष्मान से किए गए इलाज की जांच की गई थी. जांच के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई थी. इन सभी गड़बड़ियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने असर्फी पर जुर्माना लगया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने क्या बताया?

वहीं अधिकारियों का कहना है कि असर्फी प्रबंधन ने भुगतान का गलत क्लेम किया था. जांच में इसकी पुष्टि हुई जिसके बाद ही यह जुर्माना लगाया गया है. जुर्माने की राशि जमा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्र भेजा गया है.

अधिकारियों के मुताबिकि दोबारा रिमाइंडर भी भेज दिया गया है. अभी तक अस्पताल की ओर से राशि जमा नहीं कराई गई है.

Related Articles

close