Health Tips: पैर में कमजोरी और झुनझुनी से होती है इस गंभीर बीमारी की शुरुआत, ऐसे पहचाने इस बीमारी के लक्षण को, होता है असहनीय दर्द

Sciatica: साइटिका आजकल सामान्य तौर पर हर घर का दर्द बन गया है। कमर से संबंधित नसों में सूजन आ जाने के कारण पूरे पैर में असहनीय दर्द होता है। यह न्यूरलजिया (तंत्रिका शूल) तंत्रिका में होने वाले दर्द का एक प्रकार है जिसमें साइटिका नर्व (गृध्रसी तंत्रिका) में कुछ कारणों से दबाव पड़ने लगता है। साइटिका में पीड़ा नितंबसंधि (Hipoint) के पीछे से प्रारम्भ होकर धीरे-धीरे बढ़ती हुई साइटिका नर्व के अंगूठे तक फैलती है।
घुटने और टखने के पीछे पीड़ा अधिक रहती है और पीड़ा के साथ शून्यता भी हो सकती है। इस रोग की गम्भीर अवस्था में असहनीय पीड़ा के कारण रोगी बिस्तर पर पड़ा रहता है। रोग पुराना होने के साथ पैर में क्षीणता और सिकुड़न आ जाती है। हालांकि इसकी शुरुआत पैर में झुनझुनी और थरथराने से होती है, लेकिन अगर इस पर तुरंत ही गंभीरता नहीं दिखायी गयी, तो फिर से लाइलाज बन जाता है।
साइटिका की शुरुआत कैसे होती है?
- पीठ या बट में झुनझुनी या सुन्नता
जब साइटिक नर्व से जुड़ी ये बीमारी शुरू होती है तो सबसे पहले आपकी पीठ या बट में झुनझुनी और सुन्नता का कारण बनती है। होता ये है कि कूल्हों के पास से दर्द और नसों में खिंचाव महसूस होता है और ये बढ़ता जाता है। उठने-बैठने में दिक्कत होती है और यहां तक कि सीधा होकर इंसान सो भी नहीं पाता है। - पैर में लगातार दर्द
साइटिका की शुरुआत में आपको अपने पैरों में तेज दर्द महसूस हो सकता है और ये लंबे समय तक रह सकता है। ये ऐसा होता है जैसे कि हल्का-हल्का सा दर्द हर समय बना रहे। तो, इस लक्षण को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा ये बीमारी पैर की उंगलियों में सुन्नता और झुनझुनी के साथ भी परेशान कर सकती है।
साइटिका के लक्षण-Sciatica symptoms in hindi
-बार-बार हाथों और पैरों का सुन्न होना
-घुटना मोड़ने में दिक्कत और इसमें कमजोरी
-चलने में दिक्कत
-उंगलियों और पीठ के निचले हिस्सों में कमजोरी
तो, इन तमाम लक्षणों को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर को दिखाएं और समय रहते इस बीमारी का इलाज करवाएं। नहीं तो इसका बढ़ना आपको लंबे समय तक के लिए परेशान कर सकता है।











