दिल दहला देने वाली घटना: हजारीबाग में डॉक्टर ने दो बेटियों की हत्या के बाद खुद कर ली आत्महत्या

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग शहर से आज दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी है. शहर के रामनगर विष्णुपुरी मोहल्ले में डेंटल डॉक्टर राजकुमार ने अपनी दो बेटियों को जहर खिलाकर मार डाला. इतना ही नहीं, इसके बाद उस डॉक्टर ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

झारखंड के हजारीबाग में आज एक डॉक्टर ने अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने दो बेटियों को जहर खिलाकर उनकी जान ले ली. इसके बाद उसने अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली. लोगों की भर्भ.. जुट गयी. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गयी. इस वारदात के बाद लोग सकते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

close