झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलजमाव की चेतावनी

Heavy rain alert in Jharkhand, waterlogging warning in many districts

रांची: पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में साफ दिखाई दे रहा है। रविवार को राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 8 जुलाई तक बनी रह सकती है, जिसके बाद मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रांची में रविवार को करीब 9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि लातेहार में सबसे अधिक 90 मिमी बारिश हुई। जमशेदपुर में 85 मिमी और रामगढ़ में लगभग 55 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़े बताते हैं कि मानसून ने राज्य में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोमवार को मौसम और भी अधिक गंभीर हो सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई है। खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं रांची, रामगढ़, लातेहार, हजारीबाग, पलामू, चतरा और सिंहभूम के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने जलजमाव और तेज बारिश को लेकर आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। सोमवार को लगभग एक दर्जन जिलों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में ज़रूरी है कि लोग मौसम की जानकारी पर नजर रखें और सावधानी बरतें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close