हाईकोर्ट का फैसला : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पर लगा 1लाख रुपए का जुर्माना ,मचा हड़कंप, अगली सुनवाई….

पटना : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पर हाई कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पर अवमानना का आरोप है। हाईकोर्ट ने 4 सप्ताह के अंदर कोर्ट के लीगल सर्विस में 1लाख रुपए जमा करने का आदेश शिक्षा विभाग को दिया है। न्यायमूर्ति संदीप कुमार की एकल पीठ ने तारेकेश्वर प्रसाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।कोर्ट के इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, साल 2015 में हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को 3 महीने के भीतर आवेदक के विस्तृत अभ्यावेदन पर व्यक्तिगत पक्ष सुनने के बाद आदेश पारित करने का निर्देश दिया था, लेकिन विभाग ने साढ़े 6 वर्ष के बाद भी अदालती आदेश का पालन नहीं किया। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पर तय समय सीमा के भीतर हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप है।

राशि में जुर्माना वसूला जाएगा

मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पर 1लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि अभ्यावेदन दाखिल करने के बाद और आदेश पारित करने के पहले, जो भी विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनात है उन सभी से बराबर राशि में जुर्माना वसूला जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई 4 सप्ताह के बाद होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close