1 फरवरी का राशिफल: वृष, मिथुन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा; वृश्चिक राशि वालें माता-पिता के स्वास्थ्य का रखें ध्यान…

रांची: 1 फरवरी को मेष राशि के लोग एकांत में समय बिताएंगे तो कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। मिथुन राशि के लोग किसी एक काम पर ध्यान लगाएंगे तो बेहतर रहेगा, तभी सफलता मिलेगी। कर्क राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें। जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है….
मेष राशि: मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार विस्तार के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
वृष राशि: मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु फिर भी कुछ चिताएं बढ़ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें।
मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि: मन प्रसन्न रहेगा। परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है।
सिंह राशि: मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। मित्रों से भेंट होगी।
कन्या राशि: कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ में भी वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मित्रों के साथ विदेश भी जा सकते हैं।
तुला राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।
वृश्चिक राशि: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के साथ रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि: संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा कारोबार सन्तोषजनक रहेगा कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मकर राशि: परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बदलाव हो सकता है।
कुंभ राशि: मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में धन लाभ में वृद्धि होगी, परन्तु खचों में वृद्धि भी होगी।
मीन राशि: शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वस्त्रों तथा यात्रा खर्च में वृद्धि हो सकती है।












