4 फरवरी का राशिफलः वृष राशि वालों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग

रांची: 4 फरवरी, शनिवार को प्रीति और छत्र नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिल सकता है। वृष राशि वालों को तरक्की के कई मौके मिलेंगे। कर्क राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है।

तुला राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। धनु राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद होगा। इनकम सोर्स भी बढ़ सकते हैं। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं साज- सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी।

वृष राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि: वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।

कर्क राशि: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। घर- परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशि: मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि: मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन के रख-रखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

तुला राशि: आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में भी वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

धनु राशि: बातचीत में संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि: मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।

कुंभ राशि: आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ रहेगा। खर्ची की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा।

Related Articles

close