भीषण हादसा: टीआरपी मॉल के गेम जोन में लगी भीषण आग, 12 बच्चे सहित 24 लोगों की गयी जान, मौके पर मचा त्राहिमाम

राजकोट। एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। गुजरात के राजकोट में टीआरपी मॉल के गेम जोन में भीषण आग लग गयी है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझा रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रशासन को बचाव व राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। टीआरपी गेम जोन में शनिवार शाम 5.30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 12 समेत बच्चे समेत 24 लोगों की मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजकोट में गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया है।प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी प्रशासन यह नहीं बता पाया है कि आग लगने के वक्त गेम जोन में कितने लोग मौजूद थे। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू की कई टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. साथ ही राजकोट पुलिस कमिश्नर ने 9 शव मिलने की पुष्टि की है. आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है.

पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने कहा, कुछ लोग अभी भी गेमिंग जोन के अंदर फंसे हो सकते हैं. बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. आग पर काबू पाने के बाद टीम अंदर जाएगी. इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा. आग पर काबू पाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं. फिलहाल, आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है.

Related Articles

close