भीषण हादसा: स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Horrific accident: A truck collided with an auto loaded with school children, the accident happened while returning from school.

School Student Accident: स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के साथ भीषण हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में चार स्कूली बच्चों की जान चली गयी। वहीं कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना पटना के बिहटा इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल टेंपो बच्चों को लेकर बिहटा से कन्हौली की ओर जा रहा था।

वहीं कन्हौली के तरफ से ट्रक के बिहटा की ओर जा रहा था। तभी बिशनपुरा बगीचा के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टेंपो के परख्चे उड़ गए। टेंपो में सवार तकरीबन एक दर्जन बच्चे पूरी तरह घायल हो गए, जिसमें से चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि टेंपो चालक सहित कई बच्चे घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। साथ ही इस घटना में टेंपो चालक भी बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है। चार बच्चों की मौत के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा कर रहे हैं. इधर हंगामा को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी शांत करने में लगी हुई है, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है. इसके अलावा स्थानीय लोगों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close