सदर अस्पताल में सामग्री, उपकरण की खरीदारी में भारी गड़बड़ी, डीसी ने दिए जांच के आदेश

चतरा। सदर अस्पताल चतरा में सीएसआर मद की राशि से कई उपकरणों की खरीदारी में काफी गड़बड़ी मिली है। इस खरीददारी में भारी अनियमीतता बरती है. उपायुक्त को मिली सूचना के अनुसार सामग्री खरीद में0l गुणवत्ता का ध्यान में नहीं रखकर मोटी कमीशन के लिए सदर अस्पताल के अधिकारियों ने निम्न स्तर का सामान की खरीददारी की है.प्राप्त सूचना पर संज्ञान में लेते हुए डीसी अबू इमरान ने गोपनीय पदाधिकारी संतोष कुमार को भेजकर मामले की जांच का निर्देश दिया.

जांच में मिली भारी गड़बड़ी

आदेश के आलोक में गोपनीय पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और भंडार पंजी की गहनता पूर्वक जांच किया. जांच के क्रम में उन्होंने पाया कि सीएसआर मद से खरीदे गए 100 डस्टबिन जिसमें किसी कंपनी का मार्का नहीं है अर्थात राशि बंदरबांट के लिए उच्च गुणवत्ता समझौता कर निम्न गुणवत्ता का सामान खरीदा गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना उपयोग के कमीशन के लिए हुई खरीदारी

जांच में लाखों रुपए की लागत से खरीदे गए अस्पताल क्लीनिंग मशीन, माइक्रोस्कॉप और ओटी स्क्रब मशीन सहित अन्य उपकरण जो न सिर्फ निम्न क्वालिटी के हैं बल्कि जिनका उपयोग नहीं है उनकी भी खरीदारी की गई।जो अब भंडार में धूल फांक रहे हैं।

कमीशन खोरी का खेल इतने में भी नहीं रुका बल्कि लाखो रुपए की लागत से 20 हजार की संख्या में खरीदे गए वन टाइम यूजेज बेडशीट जो मरीजों के बेड पर नहीं बिछाकर भंडार की आलमारी की शोभा बढ़ा रहा है। अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को बगैर बेडशीट के ही बेड पर सुला दिया जाता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते हैं जांच पदाधिकारी

जांच पदाधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट डीसी को समर्पित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सामग्री खरीद में अनियमितता बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उनके विरुद्ध विभागीय कारवाई की जाएगी. कमीशन खोरी के लिए समान की खरीदारी का मामला अत्यंत गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close