नक्सलियों आपरेशंस में बड़ी कामयाबी…. माओवादियों के बंकर से मिला हथियारों का जखीरा

लातेहार । नक्सल आपरेशंस में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार के बूढ़ा पहाड़ इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने माओवादियों के ठिकाने से भारी संख्या में हथियारों का जखीरा और गोला-बारूद बरामद किया गया है। आपरेशंस में माओवादियों के बंकर से एक लाइट मशीन गन, एक इंसास और एक सेल्फ लोडिंग राइफल समेत 18 हथियारों के अलावा 200 से अधिक इम्प्रोवाइजड एक्सप्लोसिव डिवाइज (आईईडी) बरामद किए गए।

जिन हथियारों को पुलिस ने जब्त किया है, वो सभी हथियार पुलिस से लूटे गए थे। यह बंकर राजधानी रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर हैं। बूढ़ा पहाड़ इलाके में कोबरा बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड पुलिस की ओर से ‘ऑक्टोपस’ नामक एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस इलाके को माओवादियों का गढ़ माना जाता है।
इससे पहले रविवार को अभियान के दौरान हमने बूढ़ा पहाड़ इलाके में बंकरों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। 28 अक्टूबर से ही चट्टान पानी और जोक पानी पहाड़ी इलाके में नक्सल अभियान चलाया जा रहा है। यह इलाका अब माओवादियों से लगभग मुक्त हो चुका है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस अभियान में पुलिस ने एलएमजी की चार मैगजीन, एक कार्बाइन, सात 303 राइफलें और उसकी 11 मैगजीन, नौ 315 राइफल, 876 गोलियां, 41 देशी ग्रेनेड और 213 आईईडी बरामद की हैं। पुलिस ने कहा कि सभी आईईडी नष्ट कर दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close