शराब के नशे मे हुए झगड़े में पति ने पत्नी को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

झारखण्ड। दुमका जिले मे एक नशेड़ी बुजुर्ग ने अपनी ही पत्नी की लाठियों से मार-मारकर जान ले ली। जानकारी के मुताबिक दोनो पति पत्नि नशेड़ी थे । वे हर रोज शराब पीने के बाद झगड़ा करते थे।
झगड़े से गुस्साए शराबी पति सहिंद्र बास्की ने पत्नी नीलमुनि की लाठियों पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने आया 10 साल के बेटा भी नशे में धुत्त पिता से अपनी मां को नही बचा पाया।
पुलिस को जब एक घटना की सूचना मिली तो घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिवारवालों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
आरोपी के भाई ने बताया कि दंपती शराब पीते थे और रोज नशे में होने के बाद आपस में लड़ते थे। कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने शराब पीना नहीं छोड़ा। सोमवार की देर शाम शराब पीने के बाद दंपती में कहासुनी हुई। यह रोज रोज की बात थी इसलिए किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया।








