बीबी की सहेली पर आया पति का दिल…. फिर बीबी ने ही दोस्तों संग मिलकर दे दी दर्दनाक मौत, सुनकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे

कोलकाता । बीबी की सहेली पर पति का दिल आया और फिर बीबी ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। जानलेवा इश्क की इस कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया। मामला पश्चिम बंगाल के हुगली का है। हुगली में 25 साल के युवक शुभज्योति बसु की हत्या कर दी गयी थी और उसका सिर कटा हुआ शव पुलिस को बरामद हुआ था। अब पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी चंदना, उसकी सहेगी पूजा चटर्जी, शर्मिष्ठा, भास्कर अधिकारी और सहेली के पति सुवीर अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक डेढ़ महीने पहले उत्तर 24 परगना में खरदह थाना इलाके के पानीहटी के रहने वाले शुभज्योति ने एक युवती से शादी की थी। इसी दौरान उसकी पहचान उसकी दोस्त शर्मिष्ठा से हुए। शर्मिष्ठा से मिलने के बाद शुभज्योति ने अपनी पत्नी को छोड़कर सहेली को प्रपोज कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बात शर्मिष्ठा नाराज हो गयी और उसने ये बातें अपने पति सुबीर और सहेली पूजा व शुभज्योति की पत्नी को बता दी। ये सुनकर पूजा चटर्जी आगबबूला हो गयी और फिर शुभज्योति की हत्या का प्लान तैयार कर दिया है। उसने एक दिन शुभज्योति को हुगली के उत्तरपारा बुलाया और वहां कोननगर के ईट भट्ठी में उसे शराब पिलायी।

जब शराब का नशा चढ़ा तो शर्मिष्ठा के पति सुबीर ने धारदार हथियार से उसका धड़ काटकर अलग कर दिया। मृतक के कटे सिर को नदी में फेंक दिया और धड़ को दूसरी जगह पर फेंक दिया। बिना सर के धड़ को पुलिस ने बरामद किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। सोशल मीडिया का पुलिस ने सहारा लिया, जिसके बाद पुलिस को मृतक के परिजनों ने शुभज्योति के हाथ पर बने टैटू के आधार पर पहचान की। पुलिस ने इस मामले में हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, उसकी सहेली और सहेली के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close