IG की चोरी हुई पिस्टल मिली : CCTV से पिस्टल, गोली तक पहुंची… जानिये पुलिस ने मामले में क्या किया बड़ा खुलासा…

पटना। … आखिरकार IG की पिस्टल मिल गयी है। पिछले तीन दिनों से IG की चोरी हुई पिस्टल और गोलियों को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा था। इस मामले में पुलिस को दो युवकों पर शक है। बिहार होमगार्ड के आईजी विकास वैभव के घर से सरकारी पिस्टल, 25 गोली और 2 मैगजीन की चोरी हो गयी थी। चोरी के पिस्टल को पुलिस की टीम बाहर तलाश रही थी, लेकिन वो सारे सामान IG के घर से ही मिले। गर्दनीबाग थाना की पुलिस को CCTV से क्लू मिला था। जिसके बाद पुलिस लाइन स्थित विकास वैभव के घर के कैम्पस की जांच की गई, इसी दरम्यान केला के पेड़ के पास रखे पॉलीथिन को पुलिस जब चेक किया तो उसके अंदर से सरकारी पिस्टल, गोली और मैगजीन मिली। जो गुरुवार को चोरी हुई थी। इसकी बरामदगी से पटना पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

गर्दनीबाग थाना में दो संदिग्धों सुधांशु कुमार उर्फ सूरज कुमार और सुमित कुमार के खिलाफ IPC की धारा 380 के तहत नामजद FIR नंबर 711/22 दर्ज किया गया था। सुधांशु कुमार घर में सफाई कर्मचारी का काम करता था। शनिवार को IG के घर के कैम्पस से ही ग्लॉक पिस्टल, मैगजीन और सारी गोली बरामद कर जब्त की गई है। नामजद दोनों संदिग्धों की भूमिका की अभी भी जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम ने मामला सामने आने के बाद CCTV फुटेज देखा था। पर पहली बार में समझ में नहीं आया। इस कारण शनिवार को फिर से IG के घर में लगे CCTV के फुटेज को देखा गया। लेकिन, इस बार फुटेज को बहुत ध्यान से चेक किया गया। इसी क्रम में पता चला कि सफाई करने वाले होमगार्ड के जवान वीरेंद्र राम का बेटा सूरज ने उनके घर के कैम्पस में ही पश्चिम की तरफ दीवारी के पास लगे केला के पेड़ के नीचे एक पॉलिथीन रखा है। तब उस जगह पर पुलिस की टीम गई। वहां से उसे बरामद किया। पुलिस के अनुसार जब सूरज से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि दीवारी के पास इसलिए रखा था कि बाद में मौका मिलने पर बाउंड्री छड़प कर आता और आसानी से लेकर चला जाता।

पुलिस के अनुसार विकास वैभव के घर में लगे CCTV की जानकारी सूरज को काफी अच्छे से थी। जिस दिन इसने हथियार और गोली चोरी की, उस दिन कैमरे में दिखने के डर से वो उसे अपने साथ नहीं ले गया। इसी वजह से पॉलीथिन में करके छिपा दिया कैम्पस में ही छिपा दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close