VIDEO: ननद – भौजाई के झगड़े में गुस्साए पत्नी ने काटी पति की नाक… जिसे डॉक्टर भी देख रह गए हैरान

गढ़वा । जिला के खरौंधी थाना क्षेत्र के गटीयरवा के बैतरा टोला निवासी रामपवन मेहता को ननद – भौजाई की लड़ाई के बीच में आना भारी पड़ गया। गुस्साए पत्नी ने पति का नाक इस कदर काटकर अलग किया कि डॉक्टर भी नही जोड़ पाए। जानकारी के अनुसार अपनी छोटी बहन के साथ मारपीट करने से मना करने पर पत्नी सुषमा देवी ने रौद्र रूप धारण करते हुए पति के नाक को दांत से इस कदर काटी की नाक के आगे का भाग ही अलग हो गया, जिससे पति बुरी तरह से घायल हो गया।

घायलावस्था में नाक के अलग हुए हिस्से को परिजन लेकर भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लेकर पहुंचे,जहां पर चिकित्सक द्वारा मरहम पट्टी किया गया,और कहा गया कि नाक के अलग हुए हिस्से को जोड़ पाने से मना कर दिया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामपवन मेहता की मां रोते-रोते घटना की जानकारी देते हुए बोली कि मेरी बहु घर मे झाड़ू दे रही थी, तभी मेरी छोटी बेटी सामने आ गई। इसी बात पर बहु ने झाड़ू द्वारा बेटी को पिटाई करने लगी। जिसे देखकर मेरा बेटा उसे मना किया। जिससे भड़की बहु ने बेटे पर टूट पड़ी और दांत से नाक को काटकर अलग कर दिया। मां ने ये भी कहा कि जब से वह अपने बेटे की शादी की है, तब से ही बहु के कारनामों से पूरा घर वाले परेशान है। मारपीट की घटना नई नहीं है परंतु इस बार तो उसने अलग ही कर दिया।

सौजन्य हमार भवनाथपुर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close