झारखंड में फिर हो गया खेला: राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय परिमल नाथवाणी ने दर्ज की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी की हार, जानिये क्रास वोटिंग में किसे कितना मिला वोट

Another twist in Jharkhand: Independent candidate Parimal Nathwani wins Rajya Sabha election, Congress candidate defeated; find out the vote tally from cross-voting.

रांची। झारखंड के राज्यसभा चुनाव में फिर खेला हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।राज्यसभा चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला दूसरी सीट को लेकर रहा। झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत पहले से लगभग तय मानी जा रही थी, क्योंकि सत्तारूढ़ दल के पास पर्याप्त संख्या बल मौजूद था। हालांकि दूसरी सीट पर कांग्रेस और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिमल नाथवाणी ने हासिल की जीत

मतगणना में बैद्यनाथ राम को 31 मत प्राप्त हुए, जबकि परिमल नाथवाणी ने 28 वोट हासिल कर जीत सुनिश्चित कर ली। कांग्रेस उम्मीदवार आवश्यक समर्थन जुटाने में सफल नहीं हो सके। चुनाव के दौरान पड़े कुल मतों में से तीन वोट रद्द कर दिए गए, जबकि तीन मतों को जांच के लिए होल्ड पर रखा गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

100 प्रतिशत मतदान

राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड विधानसभा में सभी 81 विधायकों ने मतदान किया। इस तरह चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। अंतिम मतदाता के रूप में झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अपना वोट डाला।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशिकांत दुबे ने दी बधाई

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने परिमल नाथवाणी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें 28 मत प्राप्त हुए और यह जीत झारखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देती है।विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायकों ने राज्यहित को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है। उन्होंने परिमल नाथवाणी की जीत को झारखंड के लिए सकारात्मक बताया और सभी विधायकों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close