दारोगा ने गर्भवती पत्नी को सर्विस रिवाल्वर से मारी 3 गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

क्राइम न्यूज: झांसी में एक दारोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से अपनी पत्नी को गोली मार दी. दारोगा की पत्नी डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी. उसे तीन गोलियां लगी हैं. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद में गोली मारने की वजह सामने आई है. उधर दारोगा की करतूत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. आरोपी दारोगा की सास ने कहा कि दहेज में 25 लाख रुपये कैश दिया था फिर भी वो 50 सोने की अंगूठी की मांग कर रहा था।

पूरा मामला उल्दन थाना की बंगरा चौकी का है. जहां चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को सर्विस रिवॉल्वर से तीन गोली मार दी. जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल हालत में उसे पत्नी झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा की पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था. बीती रात को भी कहासुनी हुई, जिसके बाद शशांक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को तीन गोलियां मार दी. इसके वहां से फरार हो गया. वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया. फिलहाल, पुलिस आरोपी दारोगा शशांक मिश्रा की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close