रांची में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: होटल के रिसोर्ट में मिली विदेशी लड़कियां, छापेमारी में

Sex Racket In Ranchi: राजधानी रांची में इन दिनों अय्याशी के अड्डों का खूब खुलासा हो रहा है। कहीं होटल में, तो कहीं बंगले में, कहीं रिसोर्ट में तो कहीं स्पा सेंटर और पार्लर में सेक्स रैकेट का कारोबार खूब चल रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी मामले में कमी होती नहीं दिख रही है। अब रांची में इंटरनेशनल सेक्स गिरोह का खुलासा हुआ है।

बोर्डर पार कर हसीनाओं को झारखंड लाया जा रहा है और जिस्मफरोशी कराया जा रहा है। पुलिस ने चार विदेशी लड़कियों को बरामद किया है। इन सभी लड़कियोंको बोर्डर पार कर लाया गया था। सभी से देहव्यापार कराने की तैयारी थी। रांची पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बरियातू के हिल व्यू रोड स्थित होटल बाली रिसोर्ट से चार लड़कियों का रेस्क्यू किया है। इनमें से तीन बांग्लादेश की रहने वाली हैं। तीनों लड़कियां बॉर्डर में लगे तार के बाड़ को रात के अंधेरे में काट कर भारत में प्रवेश की थी। सभी की उम्र 20 से 24 साल की है। इन लड़कियों पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने रेस्क्यू की गई महिलाओं को जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक इन बांग्लादेशी लड़कियों के रांची में अवैध तरीके से रहने और देह व्यापार की तैयारी के इनपुट्स मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की, इस छापेमारी में पुलिस को कई चौकाने वाली जानकारी भी मिली है। गिरफ्तार लड़कियों ने खबर दी है कि उनके साथ तीन और लड़कियां बांग्लादेश से आयी थी जो रांची में ही कहीं छिपी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार लड़कियों ने फर्जी नाम से अपने आधार कार्ड भी बनवा लिये थे। पुलिस इनसे मिली जानकारी के आधार पर तीन अन्य बांग्लादेशी लड़कियों की तलाश कर रही है। सभी अपना नाम बदलकर भारत में रह रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close