अंतरराज्यीय नशा खुरानी गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…दो तस्कर गिरफ्तार

चतरा । जिले में इंटरस्टेट नशा खुरानी गिरोह के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई की गई। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन सुगर की खेप के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने ये की कार्रवाई।

थाना क्षेत्र के रामटुंडा फुटबॉल मैदान से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते दोनों तस्कर देवकांत दांगी और मो.परवेज गिरफ्तार किए गए। करीब पौने दो लाख रुपये का 17 ग्राम ब्राउन शुगर, विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन व तस्करी में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close