IPL 2023 Rule Change: नए नियमों के साथ होगा आईपीएल 2023, टॉस के बाद चुनी जाएगी टीम, क्या इंपैक्ट प्लेयर बदलेगा मैच का रुख……

आईपीएल 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का आगाज 31 मार्च को होगा। दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे खेल और भी रोमांचक होगा। यहां हम आईपीएल 2023 के नए नियमों के बारे में बता रहे हैं।आईपीएल 2023 में कप्तान दो अलग-अलग टीम शीट के साथ टॉस के लिए आएंगे और टॉस के बाद अपनी प्लेइंग 11 बताएंगे। यह आईपीएल के नियमों में महत्वपूर्ण बदलावों में से एक है। आईपीएल ने एक आंतरिक नोट में कहा कि इससे फ्रेंचाइजी को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 चुनने की अनुमति मिलेगी, चाहे वे पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी। इसके अलावा टीमें के पास टॉस के बाद इंपैक्ट प्लेयर चुनने का भी मौका होगा।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोट में कहा गया है, “वर्तमान में कप्तानों को टॉस से पहले एक दूसरे को अपनी प्लेइंग 11 बतानी होती हैं। अब यह काम टॉस के तुरंत बाद होगा, ताकि टीमों को सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 चुनने में मदद मिले, चाहे वे पहले बल्लेबाजी कर रही हों या गेंदबाजी कर रही हों। यह टीमों को इंपैक्ट प्लेयर चुनने में भी मदद करेगा।”दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के बाद आईपीएल दूसरी लीग है, जिसमें टीमों के पास टॉस के बाद प्लेइंग 11 बताने की अनुमति होगी। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में पहले सीजन से ही यह नियम है। इस लीग में कप्तान 13 खिलाड़ियों के साथ टॉस के लिए जाते हैं और टॉस के बाद 11 खिलाड़ियों के नाम का एलान करते हैं, जो मैच खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा था कि टॉस के प्रभाव को कम करने के लिए यह नियम लाया गया है। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के 33 मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीमों ने 15 मुकाबले जीते और 16 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दो मुकाबलों के नतीजे नहीं निकले।आईपीएल में भी इसी वजह से यह नियम लाया गया है। इससे भारत में ओस का असर भी कम होगा। भारत में अधिकतर मैदानों में टॉस की भूमिका बहुत ज्यादा होती है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए मैच जीतना आसान हो जाता है। 2019 में आखिरी बार आईपीएल में सभी टीमें आधे मैच अपने घरेलू मैदान और बाकी विपक्षी टीम के मैदान में खेली थीं। इस सीजन में 60 में से 34 मुकाबले टॉस जीतने वाली टीमों ने जीते थे, जबकि 23 मुकाबले टॉस हारने वाली टीमों के नाम रहे थे। (इसमें सुपर ओवर और रद्द मैच को शामिल नहीं किया गया है)

कैसे मिलेगा नए नियम का फायदा?
आईपीएल के नए नियम सामने आने के बाद टॉस जीतने वाली टीम ही मैच नहीं जीतेगी। साथ ही कोई भी टीम पिच और मैदान के अनुसार फैसले करने के लिए मजबूर नहीं होगी। उदाहरण के लिए, यदि कोई टीम जो बल्लेबाजी करना चाहती है और स्पिन के लिए मददगार पिच पर लक्ष्य का बचाव करना चाहती है, तो वह पहले गेंदबाजी करने के लिए मजबूर होती है। अब ऐसे में कोई भी टीम शुरुआती प्लेइंग 11 में एक अतिरिक्त स्पिनर शामिल कर सकती है, और दूसरी पारी में एक गेंदबाज की जगह बल्लेबाज को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में ला सकती है। इससे लक्ष्य का पीछा करने में मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close