ED Raid in Dhanbad: कोयला कारोबारियों के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, ₹160 करोड़ फ्रीज, बेनामी निवेश की भी जांच

धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED का सबसे बड़ा शिकंजा! ₹160 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 200 से ज्यादा प्रॉपर्टी डीड बरामद

 

धनबाद/रांची: झारखंड के धनबाद में कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। छापेमारी के दौरान ₹160 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इसके अलावा 200 से अधिक सेल डीड भी बरामद हुई हैं, जिनके आधार पर अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, इन अचल संपत्तियों का मूल्य ₹200 करोड़ से अधिक हो सकता है।

25 ठिकानों पर चली थी ED की रेड

जानकारी के अनुसार, ईडी ने 28 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे धनबाद में कोयला कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी। यह कार्रवाई देर रात तक चली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी के दौरान कोयला कारोबारियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट डी.एन. सिन्हा से जुड़े परिसरों से निवेश, संपत्ति और वित्तीय लेनदेन से संबंधित बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए गए।

म्यूचुअल फंड समेत कई निवेश किए गए फ्रीज

ईडी ने जिन ₹160 करोड़ से अधिक की चल संपत्तियों को फ्रीज किया है, उनमें म्यूचुअल फंड और विभिन्न वित्तीय संस्थानों में किए गए निवेश शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एजेंसी ने संबंधित वित्तीय संस्थानों को निर्देश दिया है कि जांच पूरी होने तक इन निवेशों की बिक्री या हस्तांतरण पर रोक लगाई जाए।

200 से ज्यादा प्रॉपर्टी डीड से बढ़ा संदेह

छापेमारी के दौरान 200 से अधिक सेल डीड बरामद हुई हैं, जिनमें जमीन, मकान और फ्लैट से जुड़ी जानकारी दर्ज है।

ईडी इन दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इनमें से कई संपत्तियां दूसरे लोगों के नाम पर खरीदी गईं, जिनकी जांच बेनामी संपत्ति के एंगल से भी की जा रही है।

डिजिटल डिवाइस भी जब्त

जांच एजेंसी ने कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर भी जब्त किए हैं।

बताया जा रहा है कि इन डिजिटल डिवाइस से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। आने वाले एक-दो दिनों में डेटा रिकवरी के बाद वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड का विस्तृत विश्लेषण शुरू किया जाएगा।

एक कारोबारी से जुड़े ठिकानों से मिले सबसे ज्यादा दस्तावेज

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान एल.बी. सिंह से जुड़े लोगों के ठिकानों से चल और अचल संपत्तियों से संबंधित सबसे अधिक दस्तावेज बरामद हुए हैं। ईडी अब इन दस्तावेजों के आधार पर निवेश के स्रोत और संपत्तियों की वैधता की जांच कर रही है।

फिलहाल एजेंसी की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close