IPS ने खुद को मारी गोली: बंगले में ADG ने दे दी जान, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, विभाग ने जांच की शुरू

IPS officer shoots himself: ADG commits suicide in his bungalow, police department in turmoil, department begins investigation

IPS Y Puran Singh Sucide : ब्योरोक्रेसी से जुड़ी एक दुखद आ रही है। IPS ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने बंगले में खुद को गोली मार ली। 2001 बैच के अफसर अभी एडीजी के तौर पर पदस्थ थे। IPS की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिये हैं। हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में आईजी पीटीसी सुनारिया के पद पर तैनात वाई. पूरन सिंह ने कथित रूप से चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक उन्होंने सेक्टर-11 स्थित सरकारी निवास में खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से हरियाणा पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन सिंह ने बुधवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास में खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस के आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदस्थापन और सेवा रिकॉर्ड:

आईपीएस वाई. पूरन सिंह 2001 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी थे। वे पहले रोहतक रेंज के आईजी रह चुके थे और वर्तमान में आईजी, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) सुनारिया, रोहतक के पद पर कार्यरत थे। अपने करियर के दौरान उन्हें एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता था।

 

उनकी असामयिक मौत से पूरे पुलिस विभाग में गहरी शोक और स्तब्धता का माहौल है। सहकर्मी अधिकारियों ने उन्हें एक समर्पित, शांत स्वभाव और सख्त अनुशासन वाले अधिकारी के रूप में याद किया है।

 

परिवार और व्यक्तिगत पृष्ठभूमि:

ADGP वाई. पूरन सिंह की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार हैं, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ सरकारी अधिकारियों के दल में जापान दौरे पर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल सूचित किया है।पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारी अब घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि घटना से पहले उनके घर पर कोई आया या नहीं।

 

पुलिस की जांच जारी:

चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों की समीक्षा की जाएगी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,

“घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल हम परिवार के सदस्यों, स्टाफ और सहयोगियों से पूछताछ कर रहे हैं। सभी संभावित एंगल पर जांच जारी है।”

 

विभाग में शोक की लहर:

आईपीएस वाई. पूरन सिंह की अचानक मौत से हरियाणा पुलिस और प्रशासनिक सेवा में शोक की लहर है। राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि पूरन सिंह हमेशा अपने कार्य के प्रति समर्पित रहे और उन्होंने ईमानदारी की मिसाल पेश की।

Related Articles

close