IPS न्यूज: झारखंड के कई जिलों के बदल जायेंगे SP, प्रोन्नति की भी तैयारी

Ranchi। झारखंड के कई जिलों में काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी की तैयारी चल रही है।उम्मीद जताई जा रही है की बहुत जल्द आईपीएस पदाधिकारी को प्रोन्नति भी दी जायेगी। जिसके बाद कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल जाएंगे. मालूम हो की 18 आईपीएस को प्रोन्नति दिए जाने की तैयारी है। आशंका जताई जा रही है की नए साल के पहले सप्ताह तक आईपीएस अफसरों की प्रोन्नति सूची जारी हो जाएगी.

प्रोन्नति की वजह से धनबाद, हजारीबाग, साहिबगंज जिले के एसपी बदले जाएंगे. क्योंकि इन जिलों में बतौर पुलिस कप्तान तैनात अफसरों की डीआईजी के पद पर प्रोन्नति हो जाएगी. जाहिर है कि इन जिलों में नए पुलिस कप्तान जगह लेंगे. खास बात है कि डीआईजी रैंक में भी बड़ी संख्या में अफसरों की प्रोन्नति हो रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन अधिकारी को मिलेगी प्रोन्नति

सीबीआई में तैनात अनूप टी मैथ्यू और बीपीआरएनडी में पोस्टेड क्रांति कुमार गड़देसी को प्रोफार्मा प्रोन्नति मिलेगी. इसके अलावा डीआईजी ए. विजयलक्ष्मी, एसीबी डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, दुमका डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, स्पेशल ब्रांच के डीआईजी माइकल राज एस और हजारीबाग के डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह आईजी रैंक में प्रोन्नत होंगे. वहीं 2009 बैच के आईपीएस धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार को भी डीआईजी रैंक में प्रोन्नति मिलेगी।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात पी. मुरूगन को प्रोफार्मा प्रोन्नति मिलेगी. जबकि सीआईडी एसपी कार्तिक एस, एटीएस एसपी सुरेंद्र कुमार झा, जैप 1 कमांडेंट वाईएस रमेश, हजारीबाग एसपी चोथे मनोज रतन, सीआईडी एसपी संध्या रानी मेहता, स्पेशल ब्रांच एसपी कुसुम पुनिया, जैप 4 कमांडेंट अश्विनी कुमार सिन्हा, शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, साहिबगंज एसपी नौशाद आलम और जैप 10 कमांडेंट धनंजय कुमार सिंह डीआईजी रैंक में प्रोन्नत हो जाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close