जवान की हैवानियत: अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी और दो बच्चों को पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया

मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ इलाके में आर्मी जवान की हैवानियत सामने आई है। अवैध संबंध का विरोध करने पर आर्मी जवान ने पत्नी और दो बच्चों को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। दिल दहला देने वाले हादसे में पत्नी और दो माह के बेटे की मौत हो गई। वहीं आठ साल की बेटी बुरी तरह से झुलस गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आर्मी जवान मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनल प्रिया और उसके दो माह बेटे अचतम रूप में हुई है. पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. यह वारदात जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ स्थित प्रगति नगर की है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतका के भाई प्रकाश कुंज ने बताया कि उसका घर बहन के ससुराल के पास में ही है. उसकी बहन की शादी 10 साल पहले हिमांशु नाम के युवक के साथ हुई थी. शादी के वक्त वह बेरोजगार था. उसके घर का खर्च पिता और भाई उठाते थे. शादी के बाद उसकी सेना में नौकरी लगी और राजस्थान के जोधपुर में काम करने लगा.

बैंक में काम करने वाली लड़की के साथ हैं अवैध संबंध

हिमांशू बुधवार को छुट्टी पर घर आया था. प्रकाश कुंज ने बताया देर रात 8 वर्षीय भांजी घर पर आई और दरवाजा खटखटाने लगी. बोली की मम्मी को पापा ने जला दिया है. यह सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. वह भागे-भागे बहन के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरा बंद था. किसी तरह से दरवाजा खोला और देखा कि बहन जली हालत में पलंग के नीचे पड़ी हुई थी और मासूम भंजा भी आधा जल हुआ पड़ा था. तुरंत ही दोनों को उठाकर अस्पताल लेकर गए जहां दोनों की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close