झारखंड : 3.64 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा मंईयां सम्मान का पैसा, इन्हें इसी महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

3.64 lakh women will not get Maiya Samman money, they will get 5 thousand rupees this month

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की 50 लाख लाभुकों का बैंक खाता आधार लिंक से जुड़ गया है.मई महीने में केवल इन्हीं लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना का पैसा मिलेगा. महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर जिलों में लाभुकों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है जिसके अगले हफ्ते पूरा हो जाने की उम्मीद है.

मार्च महीने तक 53.64 लाख महिलाओं को सम्मान राशि मिली थी. तब केवल 38.34 लाख महिलाओं का ही बैंक खाता आधार से जुड़ा था. मार्च से मई के पहले सप्ताह तक और 12 लाख लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक हो गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी भी 3.64 लाख लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है. इसका मतलब हुआ कि इन 3 लाख 64 हजार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा.

प्रतिमाह 15 तारीख को पैसे देने का है प्रावधान
सरकारी निर्देशों के मुताबिक प्रतिमाह 15 तारीख को मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के बैंक खाते में जमा होना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहा जा रहा है कि लाभुकों के सत्यापन और उनके बैंक खाते को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया की वजह से अभी तक महिलाओं को अप्रैल माह की किश्त नहीं मिली है. मई महीने के दूसरे सप्ताह में सभी जिलों को मंईयां सम्मान योजना की राशि का आवंटन होगा.

लाभुकों को इसी माह के अंत तक अप्रैल और मई महीने की सम्मान राशि एकमुश्त मिल जाएगी. लाभुकों को 5,000 रुपये मिलेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगस्त 2024 में लॉन्च की गयी थी योजना
गौरतलब है कि झारखंड में अगस्त 2024 में मंईयां सम्मान योजना लॉन्च की गई थी. नवंबर महीने तक महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये दिए गये. चुनाव से पहले आखिरी कैबिनेट मीटिंग में हेमंत सरकार ने प्रस्ताव पास किया था कि दिसंबर 2024 से महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये दिए जाएंगे. लाभुकों को मार्च महीने तक की राशि दी गई है.अप्रैल और मई का पैसा एकमुश्त दिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close