झारखंड: पिस्टल की नोंक पर सरेराह 40 लाख की लूट, ज्वेलर्स को 5 हथियारबंद लूटेरों ने घेरा, हवाई फायरिंग करते हुए फरार

Jharkhand: ₹40 lakh looted in broad daylight at gunpoint; five armed robbers surrounded a jeweler and fled while firing into the air.

गुमला। झारखंड में अपराधियों का बोलबाला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। गुमला जिले के पालकोट प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में एक सर्राफा व्यवसायी से करीब 40 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने व्यवसायी के साथ मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी दुकान बंद कर जेवरात से भरा बैग लेकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे गुडगुड गढ़ा के पास पहुंचे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बदमाशों ने मनीष सोनी का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और एक राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद जेवरात से भरा बैग छीनकर सभी आरोपी पालकोट-बसिया मार्ग की ओर फरार हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि व्यवसायी मनीष सोनी पहले भी दो बार छिनतई की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close