झारखंड: 5 लड़कियों संग 18 लड़कों ने किया गैंगरेप, विधानसभा में आज गरमा सकता है ये मुद्दा, वहशीपना की इंतहा…

Jharkhand: 18 boys gang-raped 5 girls, this issue may heat up in the assembly today, the extent of brutality...

Jharkhand Rape Case । झारखंड में 5 लड़कियों संग 18 युवकों के गैंगरेप ने पूरे झारखंड को हिला दिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है,लेकिन इस घटना ने नाबालिग लड़कों में पनप रहे वहशीपना को लेकर चिंता की नयी लकीर खींच दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल झारखंड में खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र में पांच नाबालिग आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शामिल सभी 18 नाबालिग किशोरों को निरुद्ध कर, विधि सम्मत बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, रनिया थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी के पूर्व होने वाले आयोजन लोटा पानी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लड़कियां रात में अपने गांव लौट रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रास्ते में कारो नदी के पास जब सभी लड़कियां पहुंची, तो पीछे से 17 18 लड़के उनका पीछा करते हुए, वहां पहुंच गए और सभी लड़कियों को घेरकर पकड़ लिया और अलग-अलग क्षेत्रों में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

इनमें से एक लड़की किसी प्रकार लड़कों के चंगुल से अपने को छुड़ाकर भाग निकली और गांव में जाकर कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरपा एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 14 से 17 वर्ष के सभी किशोर लड़कों को पकड़कर निरुद्ध किया।

Related Articles

close