झारखंड-आजसू नेता को जेल: कोर्ट के आदेश पर हुई गिरफ्तारी, जानिये क्यों आजसू नेता को भेजा गया जेल, पढ़ें

Jharkhand-AJSU leader jailed: Arrested on the orders of the court, know why AJSU leader was sent to jail, read

AJSU LEADER ARREST: आजसू नेता और ईचागढ़ विधासभा सीट 2024 विधानसभा चुनाव लड़ने वाले NDA प्रत्याशी हरेलाल महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें चांडिल अनुमंडल न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश डॉ रवि शंकर तिवारी की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनके ऊपर नीमडीह थाना क्षेत्र के एक मामले पर वारंट एवं एक खनन विभाग का मामला दर्ज है। आपको बता दें कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीते चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रहे आजसू नेता हरेलाल महतो को सरायकेला कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। हरेलाल महतो की गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश पर हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने हरेलाल महतो के चालक को भी गिरफ्तार किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आजसू नेता हरेलाल महतो और उनके चालक को गिरफ्तार किया गया है. इससे पूर्व पुलिस ने सरायकेला सदर अस्पताल में हरेलाल महतो और चालक का मेडिकल जांच करने के बाद सरायकेला जेल भेजा है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान मेला आयोजित करने के आरोप में हरेलाल महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा लगातार अवैध पत्थर माईनिंग, विस्फोट जैसे कई अवैध गतिविधि में हरेलाल महतो शामिल रहे हैं. इतना ही नहीं, नक्सली गतिविधयों को संरक्षण देने का आरोप भी हरेलाल महतो पर लग चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close