झारखंड: ASI मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, सार्जेंट मेजर और मुंशी को किया गया सस्पेंड, एसपी की जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand: Big action in ASI murder case, Sergeant Major and Munshi suspended, big revelation in SP’s investigation report

Lohardaga ASI Murder Case: ASI धर्मेंद्र सिंह की मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। सार्जेंट मेजर शेरु कुमार रंजन और मुंशी विनोद कुजूर को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि एएसआई को गोली मारने वाले सिपाही अनंत सिंह मुंडा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उसे इंसास रायफल दी गयी। अंजाम ये हुआ कि जवान ने जहां-तहां गोलीबारी तो की ही, एएसआई धर्मेंद्र सिंह की भी सीने में गोली मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक एएसआई धर्मेंद सिंह की हत्या किस परिस्थिति में हुई, इसकी विभागीय जांच चल रही है। जांच में प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आयी है, उसके आधार पर एसपी हारिस बिन जमां ने रिपोर्ट रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथने को सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी ने सार्जेंट मेजर शेरू कुमार रंजन को सस्पेंड कर दिया। वहीं विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं। वहीं प्रारंभिक तौर पर दोषी पाये गये मुंशी विनोद कुजूर को भी एसपी ने निलंबित करने का आदेश दिया है।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक मुंशी विनोद कुजूर को इस बात की जानकारी थी, कि आरोपी जवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बावजूद इसके उसे चुनाव ड्यूट में हथियार के साथ भेजा गया। इस गंभीर लापरवाही की वजह से उसे सस्पेंड किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान डायल 100 में काम करता था। फिलहाल इस मामले में अभी और कार्रवाई होनी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close