झारखंड ब्रेकिंग: स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों सहित 5 की गई जान, स्कूल जाने के दौरान…

Jharkhand Breaking: Truck collides with an auto filled with school children, 5 including four children lost their lives, while going to school...

Jharkhand school van accident: झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी है। घटना में चार बच्चों समेत पांच लोगों की जान चली गई है। घटना झारखंड के रामगढ़ जिले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह यह हादसा हुआ, यहां एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंद दिया। घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही जान चली गई, वहीं दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्घटना रामगढ़ बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप हुई है। जानकारी के मुताबिक एलटी ट्रक ने जैसे ही स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मारी घटनास्थल पर ही तीन बच्चों और ऑटो चालक की जान चली गई, वहीं एलटी ट्रक का चालक और 11 बच्चे दुर्घटना में घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिस स्कूली बच्चों के ऑटो को ट्रक ने टक्कर मारी वह बच्चे गुडविल मिशन स्कूल तिरला के बच्चे थे। ट्रक में आलू लदा हुआ बताया जा रहा है। बच्चों के हादसे की खबर के बाद घटनास्थल पर चीत्कार मच गई। मृतकों के परिजन दहाड़े मारकर रोने शुरू हो गए। वहीं ग्रामीणों ने गुस्से में रामगढ़ बोकारो मार्ग को जाम कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इधर घटना की सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन की टीम की मौके पर पहुंची, वहीं रामगढ़ की विधायक ममता देवी भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का आक्रोश मामले पर खूब दिख रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक इसी तरह से बेपरवाह होकर तेज रफ्तार में चलाए जाते हैं, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती है।

Related Articles

close