झारखंड बजट 2025-26 : जलनिधि योजना के लिए 203 करोड़ 40 लाख का बजट…खेती में कृषियंत्र को बढ़ावा देने पर जोर

Jharkhand Budget 2025-26: Budget of 203 crore 40 lakh for Jalnidhi Yojana... Emphasis on promoting agricultural machinery in farming

आज झारखंड विधानसभा में बजट पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा- पलायन रोकने और रोजगार सृजन करने पर सरकार का फोकस होगा।

स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। किसानों को ऋण से मुक्त करना, उनकी आय बढ़ाना, किसानों की ऋण माफी में सरकार ने काफी खर्च किया है। कई तालाब और नदी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। तालाबों के गहरीकरण और सिंचाई की व्यवस्था के लिए जलनिधि योजना के लिए 203 करोड़ 40 लाख का बजट रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खेती में कृषियंत्र को बढ़ावा देने के लिए यंत्रों का वितरण किया जा रहा है। 8 हजार 4 सौ लाभुकों के लिए140 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।

पशुपालन के लिए 79 हजार लाभुकों के लिए 255 करोड़ का बजट, मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 38 लाख एक हजार मैट्रिक टन का प्रस्ताव है। प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की उपलब्धता है वह बहुत कम है। हम इसलिए मिल्क प्रोडक्शन पर जोर दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close