झारखंड के CM हेमंत सोरेन की कोयला मंत्री से अहम मांगें: रॉयल्टी, पुनर्वास, नौकरी, मुआवजा और जमीन वापसी पर जोर
Jharkhand CM Hemant Soren's important demands from Coal Minister: Emphasis on royalty, rehabilitation, jobs, compensation and return of land

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार, कोल मंत्रालय और कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों के अधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड में कोयला खनन से जुड़े मुद्दों का समाधान और खनन क्षेत्र के विकास को गति देना रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के आपसी सहयोग से ही कोयला खनन क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान संभव है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं को लेकर सामने आ रही चुनौतियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
किन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ, जिनमें शामिल हैं:
-
कोयला खनन से मिलने वाली रॉयल्टी और मुआवजा
ये खबर भी पढ़ें… -
विस्थापितों का पुनर्वास और रोजगार
-
स्थानीय लोगों के लिए नौकरी के अवसर
-
खनन कार्य पूरा होने के बाद भूमि की वापसी
-
खदानों में अवैध खनन रोकने और सुरक्षा मानकों का पालन
-
डीएमएफटी और सीएसआर फंड का उपयोग
-
ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स में आ रही अड़चनों का समाधान
बैठक में मौजूद अधिकारी
इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, केंद्रीय खनन मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी संजय लोहिया और सनोज कुमार झा, राज्य सरकार के सचिव चंद्रशेखर एवं अरवा राजकमल, निदेशक खान एवं भूतत्व राहुल सिन्हा, कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद, सीसीएल सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह, बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल, हिंदुस्तान कॉपर सीएमडी संजीव कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।












