झारखंड: दिल्ली में दोस्ती, फिर करोड़ों का खेल और होटल के कमरे में काला राज! भाजपा नेत्री ने कारोबारी पर लगाया रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज आरोप

निवेश के नाम पर बढ़ी नजदीकियां, 2.5 करोड़ लेने के बाद बदल गया कारोबारी का चेहरा! पुलिस दबिश के बाद भी आरोपी फरार

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने राजनीतिक और कारोारी दोनों गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। भाजपा की एक महिला नेत्री ने झारखंड के एक कारोबारी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपए की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि आरोपी ने पहले माइनिंग बिजनेस में मोटे मुनाफे का सपना दिखाया, फिर भरोसे का फायदा उठाकर दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में करोड़ों रुपए ऐंठने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली है और भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर चुकी है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि दिल्ली आने-जाने के दौरान करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई थी। आरोपी खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताता था और उसने महिला को माइनिंग सेक्टर में निवेश करने पर भारी मुनाफे का लालच दिया।

महिला का आरोप है कि कारोबारी ने धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं और फिर दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मामला यहीं नहीं रुका। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा और अलग-अलग बहानों से पैसों की मांग करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के मुताबिक महिला ने आरटीजीएस समेत कई माध्यमों से कारोबारी को करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए दिए। आरोपी नकद निवेश और बड़े रिटर्न का भरोसा दिलाता रहा, लेकिन जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो वह धमकी और अवैध वसूली पर उतर आया।

लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आखिरकार सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि पुलिस मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में झारखंड में दबिश भी दी गई, लेकिन अब तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

close