झारखंड स्वास्थ्य विभाग ब्रेकिंग: श्रावणी मेला में 417 पैरा मेडिकल कर्मियों की लगी ड्यूटी, दो चरणों के लिए जारी हुआ आदेश, देखिये किस जिले से कितने स्वास्थ्यकर्मियों की होगी तैनाती….पूरी लिस्ट

Jharkhand Health Department Breaking: 417 paramedical staff deployed for Shravani Mela; orders issued for two phases. See the district-wise breakdown of health personnel deployment... Full list.

रांची। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 को लेकर झारखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य निदेशालय, झारखंड ने राज्य के विभिन्न जिलों से 417 पैरा मेडिकल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया है। जारी आदेशों के अनुसार इन कर्मियों की ड्यूटी देवघर और दुमका में दो चरणों में लगाई गई है। आदेशों में योगदान की तिथि, प्रतिनियुक्ति की अवधि और संबंधित अधिकारियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

 

दो चरणों में होगी स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती

स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा जारी पहले आदेश के अनुसार प्रथम चरण में 417 पैरा मेडिकल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति 30 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक रहेगी। इस चरण में तैनात कर्मियों को 27 जुलाई 2026 तक देवघर अथवा दुमका के संबंधित सिविल सर्जन कार्यालय में योगदान देना अनिवार्य होगा।

 

वहीं दूसरे आदेश के तहत द्वितीय चरण की प्रतिनियुक्ति 15 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। इस चरण में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को 11 अगस्त 2026 तक संबंधित सिविल सर्जन कार्यालय में अपनी आमद सुनिश्चित करनी होगी।

 

देवघर और दुमका में रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत

आदेश के अनुसार प्रतिनियुक्त कर्मियों को श्रावणी मेला और बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए देवघर और दुमका में तैनात किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य मेले के दौरान किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटना है।

 

अनुपस्थिति या त्रुटि होने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश

स्वास्थ्य निदेशालय ने सभी संबंधित सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि यदि किसी प्रतिनियुक्त कर्मी को अपरिहार्य कारणों से भेजना संभव न हो या सूची में नाम, पदस्थापन अथवा अन्य किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए इसकी सूचना निदेशालय को दी जाए।

 

TA/DA का भुगतान मूल पदस्थापन से होगा

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिनियुक्त सभी पैरा मेडिकल कर्मियों का टीए/डीए (TA/DA) उनके मूल पदस्थापन वाले संस्थान द्वारा देय होगा। संबंधित अधिकारियों को समय पर कर्मियों को विरमित कराने और योगदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।इस वर्ष श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार सुरक्षा, स्वास्थ्य, आपात चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारी कर रही है।

लिंक को टच करे देखें लिस्ट…

प्रथम बैच

Order No. 1173(23) dtd. 14-07-2026

द्वितीय बैच

Order No. 1172(23) dtd. 14-07-2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close