झारखंड: एक ही दिन में, एक ही जिले में तीन लोगों की हार्ट अटैक से मौत! कहीं मौत का कनेक्शन कोविड वैक्सीन से तो नहीं? स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उठायी संदेह की अंगुली

Jharkhand: Three people died of heart attack in the same district in a single day! Is the death connected to the Covid vaccine? Health Minister Irfan Ansari raised a finger of suspicion

जामताड़ा। एक ही दिन में एक ही इलाके में तीन लोगों की मौत, एक ही वजह से महज संयोग है या फिर कुछ और….? इस घटना पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी संदेह की अंगुली उठायी है। दरअसल जामताड़ा जिले के अमोई गांव (लोहार टोला) में एक ही दिन में तीन लोगों की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहशत और चिंता में डाल दिया है। इस असामान्य घटनाक्रम ने स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क कर दिया है।इनमें से एक मृतक पूर्व मुखिया हराधन किस्कु थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वयं मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए मेडिकल जांच के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने इस घटना को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“मैंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि सभी मृतकों की कोविड टेस्टिंग करवाई जाए और उनकी मेडिकल हिस्ट्री की गहन समीक्षा की जाए।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इन मौतों में कोविड वैक्सीन से जुड़ा कोई साइड इफेक्ट या पैटर्न सामने आता है, तो उस पर वैज्ञानिक आधार पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

लोगों से अपील: किसी भी असामान्य लक्षण को न करें नजरअंदाज

स्वास्थ्य मंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा:

“अगर किसी को सीने में दर्द, घबराहट, सांस लेने में दिक्कत जैसे असामान्य लक्षण दिखें, तो तुरंत निकटतम अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।”

उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति के लिए तैयार है और हर नागरिक की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

 


क्या यह सिर्फ संयोग है या छिपा हुआ कारण?

एक ही गांव में, एक ही दिन में, तीन लोगों की अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं —

• क्या यह कोई संयोग है या इसके पीछे कोई सामूहिक स्वास्थ्य कारक छिपा है?

• क्या कोविड वैक्सीन या अन्य दवाओं का कोई दूरगामी असर सामने आ रहा है?

इन सवालों के जवाब स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

Related Articles

close